रंग
हैं जीवन के रंग अनेक
हैं सुख दुःख दोनों एक
काल का चक्र है चलता
समयावधि वर्ण बदलता
रंग विभिन्न संग हैं रहते
अलग परंतु जीवन रंगते
सबकी अपनी विशेषता
रंग संग जीवन है बहता
भरो रंग हरेक मनुष्य में
हो पूर्ण उनके भी सपने
तब ये संसार होगा रंगीन
खुशियां तब होंगी आसीन
Comments
Post a Comment