आनंद
ये जिंदगी स्वछंद हो
आनंद ही आनंद हो
स्वतंत्रता में सब जिएं
मधुर पेय हीं सब पिएं
यहां वहां इधर उधर
टहला करें बिना डर
दिन हो या की रात हो
बस आनंद ही साथ हो
व्यतीत सबका जीवन यूं
हर्षित वर्तमान भविष्य हो
कठिनाइयों में सभी साथ
हो सहजता में सबका हाथ
समय ऐसा आए जो
हरेक इंसान साथ हो
रहे नहीं कोई अभाव
ऐसा बस रहे प्रभाव
Comments
Post a Comment