आंसू

कीमत है तुम्हारे इन आंसुओं की
इन्हें व्यर्थ न हीं बहाओ तो अच्छा
यह तेरे चेहरे की ज़ीनत नहीं कोई
तुम बस सदा मुस्काओ तो अच्छा

ये जो जीवन है, चुनौतियों से भरी
तुम संभाल लोगी, है विश्वास मुझे
बस हार मत मानना तुम कभी भी
खुशियां तुम्हारा दामन छोड़ेगी कैसे

माना आज दर्द तुम्हारा है बेहिसाब
छांट देगी अंधेरा है तू वो आफताब
तुम केवल स्वयं पर रखना विश्वास
कठिनाई यूं जाएगी न होगा आभास

जैसे मुस्कुराती हो, मुस्कुराती रहना
रोक सकती है तू आंसुओं का बहना
वक्त के हर सितम को रहते है सहना 
तुम्हारा खिला चेहरा हीं तुम्हारा गहना

तुम वो पुष्प, जिससे तेरा घर सुगंधित
माहौल कर दे खुशनुमा, हो तुम वो इत्र
कभी भी इस खुशबू को न व्यर्थ करना
आंसुओं की शक्ति नहीं आंखों से बहना

Comments

Popular posts from this blog

चक्रव्यूह

वो क्षण

सच्चाई