संसद भवन

भारत का इतिहास रहा
अटूट सदा विश्वास रहा
अडिग रहा अविरल रहा
प्रजा का सदा साथ रहा

भारत का अपना अभिमान
अद्वितीय भारत का संविधान
प्रजातंत्र का यह भव्य मंदिर
भारत माता की है यह शान

कलाकृति का प्रतिरूप अद्भुत
देख होता हर एक मंत्रमुग्ध
शीर्ष ऊँचाइयाँ उत्तम संरचनाएँ
अनुपात संरेखण मन मोह जाएँ

सुशोभित स्तंभ-दीवार चित्रकला
उत्कीर्णन अद्भुत, अद्वितीय वास्तुकला 
शिल्पकला का अतुलनीय उदाहरण
राष्ट्रीयता को समर्पित यह संसद भवन

अपनी इसकी अलग विशेषता
राष्ट्र की ये सांस्‍कृतिक विरासत
संसद भवन यह है अति सुंदर
कलाकृति का जीवंत उदाहरण

Comments

Popular posts from this blog

चक्रव्यूह

वो क्षण

सच्चाई