हौले हौले
बूंदें बारिश की हौले हौले
मां पृथ्वी का आंचल चूमें
नहरों का जल हौले हौले
आ खेतों का दामन चूमें
खेतों में उग आईं फसलें
हरियाली से मैदान भर दें
अन्न शाक फल लहलहाएं
हौले हौले साथ हाट आएं
हौले हौले चेहरे पर खुशियां
सजे किसानों की तब दुनियां
वर्षा नहर खेत फसल हाट
देते हौले हौले संग विश्वास
Comments
Post a Comment