वृक्षारोपण

बच्चों का भविष्य बनाएं
चार ऋतुएं वापस लाएं
बादल को फिर बुलाएं
आओ मिल वृक्ष लगाएं

बांध दें पर्वत और मिट्टी
भूस्खलन से मिले मुक्ति
सृष्टि को पुनः बसाएं
हर ओर हरियाली लाएं

मकान नहीं वृक्षों का हो वन
प्रदूषण रहित सबका जीवन
वर्षा भी तब हो घनघोर
खुशियों का संचार चहुंओर

Comments

Popular posts from this blog

चक्रव्यूह

वो क्षण

सच्चाई