कहो, कैसे आना हुआ
अभी तक पूछते नहीं थे
सदैव मुझसे रूठते हीं थे
मिले मुझसे ज़माना हुआ
कहो, कैसे आना हुआ ?
बदला क्यों ठिकाना भला
इतनें दिनों सब कैसा कटा
क्या कठिनाई आन है पड़ी
कहो, कैसे आना हुआ ?
मतलब निकलते हीं भूल गए थे
आवश्यकता जब थी दूर गए थे
आज राह भला भटके हो क्यों
कहो, कैसे आना हुआ ?
कहो, क्या वियोग सह नहीं पाए
कहो, क्या मेरे बिन रह नहीं पाए
आज मेरी याद यूं आई कैसे भला
कहो, कैसे आना हुआ ?
मैं कोई प्रयोग की वस्तु नहीं
मैं तिरस्कृत कोई सामान नहीं
मन किया खरीदा, छोड़ दिया
कहो, कैसे आना हुआ ?
मैं विश्वास का हूं द्योतक सही
इस सोच में मुझसा कोई नहीं
यहीं सोच पुनः आए हो क्या
कहो, कैसे आना हुआ ?
हां, मैं साथ निभाता हूं
संग हर राह में जाता हूं
ये मेरी कमज़री हीं सही
कहो, कैसे आना हुआ ?
मेरी प्रवृति तो हांथ थामने की
अगला कैसा ये ना जाननें की
क्या पुनः कोई छल है मन में?
कहो, कैसे आना हुआ
कहो, संकोच करो ना तुम
कहो, तनिक डरो ना तुम
कहो, जो बात दबी मन में
कहो, कैसे आना हुआ ?
Comments
Post a Comment