पिज़्ज़ा बर्गर
छत पर सूखता चिप्स छूटा
छूटी बाजरे मक्के की रोटी
घर वाली वह दलपिठ्ठी छूटी
पिज़्ज़ा बर्गर खाएं बेटा बेटी
गेंहू घर में अब नहीं आता
पैकेट का खाते सब आटा
कल पीते थे गन्ने को चूस
अब पीते डिब्बे का जूस
भूल गए खाना सब भुट्टा
मुंह को अब कॉर्न भाता
नहीं पीता कोई नींबू पानी
कोल्ड ड्रिंक में बीते जवानी
Comments
Post a Comment