मिथ्या
मिथ्या सब ये संसार है
चंद दिनों का व्यापार है
सत्य केवल साथ सदा
मिथ्या अन्य प्रकार है
मुक्त करो हर बंधन से
मुक्त करो हर अनबन से
मोहमाया से दे दो मुक्ति
मुक्ति दे दो हर प्रपंच से
मुक्ति दे दो मिथ्या से
हो मिलन अब सत्यता से
सुख दुःख से अब दे दो मुक्ति
सत्यता बस मिथ्या से
Comments
Post a Comment