एक दिन अयोध्या जाएंगें

कई दिनों से स्वप्न ये था

एक दिन अयोध्या जाएंगें

पावन मंदिर का कर दर्शन

रामलला को देख हर्षाएंगें


मन की इच्छा पूर्ण हुई

भक्ति भाव में है डूबा

सच कहूँ तो नेत्र में आँसू

प्रभु को स्थाई स्थान मिला


भारत की आत्मा राम

कण कण में भगवान

राम न केवल देवता 

राम हमारे अभिमान

Comments

Popular posts from this blog

चक्रव्यूह

वो क्षण

सच्चाई