श्री राम का अयोध्या आगमन

 वो दृश्य बड़ा मनोरम था 

जब राम अयोध्या आये थे

हर चेहरे पर बस खुशियाँ थीं 

हर मन बस मुस्काए थे


आंसू भी थे हंसी भी थी

भावनाओं का वो सागर था

श्री राम का अयोध्या आगमन

एक नए जीवन से कम न था


मान पिता के शब्दों का

आदेश शिरोधार्य रखा

यातनाएं कई सहीं

पर धर्म सत्य पर अडिग रहे


यहीं परिभाषा रामराज्य

यहीं कल्पना देश की

इंसानियत से बढ़कर

और नहीं सोच कोई


Comments