मेरे सपने अब तेरे हैं
मेरे सपने अब तेरे हैं
तुम मेरे सच की राह बनो
निराशा जब हो जीवन में
तुम आ मेरी उत्साह बनो
संग कदम मिलाकर साथ चलो
मंज़िल की मुझको आस रहे
कुछ कर जाने की लगन बने
मुझको खुदपर विश्वास रहे
ये साथ तुम्हारा हो ऐसा
जैसे सूरज संग धरा का
मैं तुझसे रहूँ उज्जवल
बन रौशनी तू साथ रहे
Comments
Post a Comment