भारत का इतिहास रहा

भारत का इतिहास रहा
साधु संतों का वास रहा
आक्रमण हुए कई परंतु
अटूट सदा विश्वास रहा

हर वक़्त को इसनें है देखा
हर वातावरण इसनें जाना
बदलते कई रिश्ते देखे
अपनों को ही छलते देखे

पर अडिग रहा अविरल रहा
हर सुख संग हर कष्ट सहा
भारत का अपना अभिमान
तोड़ेगा क्या कोई शैतान


Comments

Popular posts from this blog

चक्रव्यूह

वो क्षण

सच्चाई