चाँद से गुफ्तगू
- Get link
- X
- Other Apps
।। चाँद से गुफ्तगू ।।
स्वप्न के बीच
इच्छाओं को समेटे
चाँद से गुफ्तगू
की कल रात
चाँदनी संग
बताई कई बात
क्यों है दरार
चमकता क्यों सारी रात
छुपता बादलों में क्यों
अमावस क्यों, क्यों पूनम रात
क्यों निहारे धरती को
नीला क्यों है गात
खुशियाँ गम सारे
बयाँ कर गया
चाँद उस रात
मन अपना हल्का कर गया
- Get link
- X
- Other Apps
Bahut bahut bahut sunder
ReplyDeleteThanks !
DeleteAwesome
ReplyDeleteToo good 👌
ReplyDelete