कूष्मांडा
कूष्मांडा
NAVNEET
।। कूष्मांडा।।
आदिस्वरूपा आदिशक्ति
अष्टभुजा सिंह सवारी
मंद हंसी से जिस माँ नें
रचना की ब्रह्माण्ड की
प्रिय कुम्हड़े की बलि
कहलाईं तब "कूष्मांडा"
वास जिनका सूर्यलोक
कष्टों विपदाओं की मुक्ता
प्राप्ति परम पद की
देती माँ की पूजा है
अंधकार में विश्व हो जब
माँ बिन न कोई दूजा है
- नवनीत
Comments
Post a Comment