छत्रपति शिवाजी महाराज

 छत्रपति शिवाजी महाराज

NAVNEET


।। 
छत्रपति शिवाजी महाराज ।।


जुनार शहर शिवनेरी दुर्ग में

परिवेश खुशियों का आया था

शाहजी जीजाबाई के घर

रत्न जब वो आया था

 

वीर शिवाजी नाम था उनका

दुश्मन जिनसे थर्राया था

असाधारण वीरता, त्याग, बलिदान से

भारतभूमि को था धन्य किया

 

आदिलशाही सल्तनत की

अधीनता स्वीकार ना थी

छत्रपति वीर शिवाजी की

महानता निर्विवाद रही

 

मावल क्षेत्र में बना के सेना

सह्याद्रि में सैन्य प्रयास किया

वीर मराठों की सेना ने

तब कितनों को परास्त किया

 

तोरणा कोंडाना जावली

बीजापुर संघर्ष से जीता

सिंघाड़, पोंडा, कारवार

कोल्हापुर पर कब्जा किया

 

मुगलों ने कई चाल चले

औरंगज़ेब ने चक्रव्यूह रचे

अपने पराक्रम एवं कुशलता

से सदा रहे बचे

 

छापामार युद्ध में वीर शिवाजी

सा कोई तुल्य न था

अफजल मारा, शाहिस्ता हराया

साहस का कोई मूल्य न था


- नवनीत

Comments

Popular posts from this blog

चक्रव्यूह

वो क्षण

सच्चाई