जीवन एक राह है
इसपर चलते जाना है
हो चाहे जैसा भी पल
आगे बढ़ते जाना है
आशाएं भी होंगी
निराशाएं भी होंगी
परन्तु एक मधुर गीत की तरह
आरोही संगीत की तरह
हर पल मुस्कुराना है
बस, आगे बढ़ते जाना है
मित्रता कृष्ण और सुदामा मित्रता राम सुग्रीव समान रहे चाहे जैसा यह जीवन रखती मित्रता इसका मान सुख दुःख में सदैव मित्र खुशबू जीवन ज्यों हो इत्र मित्र हमेशा साथ निभाते संग सदैव हीं हंसते गाते साथ बचपन कल अटूट है भरा विश्वास कूट कूट मन की हर बातें कह देते मित्र जो हर पीड़ा हर लेते ये साथ रहे ऐसा हीं सदैव मित्र हीं तो धन और वैभव मित्र तो हैं जीवन का आय मित्रता तब ही सबको भाय
हर वक्त का कुछ हासिल है उसमें ये वक्त भी शामिल है जो ये सोचते हैं वह टूट गया हर एक भ्रम ही उनका टूटेगा तुम होगे खिलाड़ी सयाने कोई तुम्हें लगता होगा, बस मैं हीं हूं है अभी अभिमान बहुत तुमको यह क्षणिक घमंड तुम्हारा टूटेगा जिसका कर्म ही केवल विध्वंस हो समझे स्वयं को कृष्ण, पर कंस हो जो यह समझे कि मैं तो अजेय हूँ हिसाब कर्म का उसपर भी फूटेगा भले यह राह कठिन पर चलना है हर कठिनाइयों को तो निगलना है छांट अंधकार को रौशनी आती है तप कुंदन सा तू की यह पौ फटेगा पूर्णतः क्षणभंगुर ये अहंकार उनका एक दर्पण सम केवल संसार उनका अभी देख स्वयं को बहुत इठलाते हैं देखोगे तुम, उनका यह दर्पण टूटेगा
बड़ा चमत्कारी था चक्रव्यूह फंस गया जिसमें अभिमन्यु बाहर आने का था बोध नहीं उसे भेदने का था ज्ञान परंतु हो रही चर्चा कैसे बाहर जाएं कैसे चक्रव्यूह तोड़ सब पाएं कहते युधिष्ठिर बढ़ आगे पुत्र संग पीछे हम सारे योद्धा आएं चला वीर तब सबसे आगे थे रौद्र रूप देख शत्रु भागे गोलाकार घूमता चक्रव्यूह चला गया भेदता अभिमन्यु एक दिवस वरदान था जयद्रथ को सब पांडव हारेंगे, छोड़ अर्जुन को था रोक लिया हर एक को उसने साहसी धनुष गदाधारी थे जितने था चला अकेला धर्मपथ पर भेद छः चक्र जा पहुंचा अंदर जहां एक नहीं सात योद्धा थे वह सारे एक से एक भयंकर हो रहा चहुंओर से आक्रमण भटका नहीं पर किंचित मन बाणों से परंतु भेदा हुआ तन पटी शोणित से धरा की कण घेरा गया था हर एक दिशा से यथा व्योम में चंद्रमा निशा से विदित था, वीरगति निकट थी नहीं चेहरे पर भय की रेखा थी मन में तनिक चिंतायुक्त कर्ण मनन हो अंत क्षण में जीवन इस बालक को कष्ट नहीं हो भोंक दिया पल में खंजर को सत्य मार्ग कठिन ही होता बाधाएं अनगिनत हैं रहती बढ़ना है तो बन अभिमन्यु होता नहीं कोई अजातशत्रु
Comments
Post a Comment