श्री राम अयोध्या आ रहे

श्री राम अयोध्या आ रहे
NAVNEET


।। श्री राम अयोध्या आ रहे 
।।

जीवन में भी वनवास था

पर जन जन में विश्वास था

धर्म मार्ग पर चल अडिग

श्री राम अयोध्या आएंगें

 

स्थान पुनः हैं पा रहे

देर हुई तो क्या भला

भक्तों की ये परीक्षा थी

श्री राम अयोध्या रहे

 

हर्ष को मत छिपने देना

दिवाली सा परिवेश रहे

तुम अपनी भक्ति में मगन रहो

औरों में चाहे क्लेश रहे

 

सौगंध तुम्हें श्री राम की

बस प्रेम भाव ही रखना तुम

चाहे कोई कहे कुछ भी

पर भक्ति से भटकना तुम

 

फिर क्यों तोड़ें विश्वास को हम

जब कण कण में श्री राम हैं

फिर क्यों करें हम मन विचलित

जब तन मन में श्री राम हैं

 

पावन अयोध्या धाम को

साष्टांग हमारा प्रणाम है

प्राँगण में आपके मंदिर जो

दर्शन पाना अब काम है


- नवनीत

 

 


Comments

Popular posts from this blog

चक्रव्यूह

वो क्षण

सच्चाई