काश

काश ऐसी मुलाकात हो
हम तुम हीं बस साथ हों
हाथों में तुम्हारा हाथ हो
अनंत आपस में बात हो

कह दूं तुमसे दिल की बात
कह दे मुझसे दिल की बात
बीत गए देखो बरस कितने 
अब तो बदलें अपने हालात

कहीं साथ हम एकांत चलें
एक दूजे से फिर ऐसे मिलें
और तोड़ दे बंधन सारे हम
हो जाए हममें मधुर मिलन

डूब जाऊं फिर यूं तुझमें मैं 
तेरी कोमलता महसूस करूं
भर मुझको अपनी बाहों में
मेरी शीतलता महसूस करे

कर मुझको ऐसे आलिंगन
लगे जैसे हो यह कोई स्वप्न
हम खो जाएं आपस में ऐसे
ये कोई मधुर सपना हो जैसे

नजरें नजरों पर टिकी रहे
उम्मीद की चादर बिछी रहे
और दूरी यह हो जाए कम
हो जाए हममें मधुर मिलन

Comments

Popular posts from this blog

चक्रव्यूह

मित्रता

सफ़र