हम हैं राही प्यार के
राहें आसान या कठिन
डगर डगर बढ़ें चलें
थकें रुकें विश्राम कर
आगे बढ़ें नए जोश से
अविरल यात्रा जीवनपर्यंत
सदा हीं मार्ग पर पथिक
पड़ाव की ले चाह चले
लगे रहे डटे रहे
यहीं कथा तो ज़िंदगी
हर एक रही राह पे
यूँ रहे सफर तो क्या कहें
की हम हैं राही प्यार के
Comments
Post a Comment