भारत की देन
।। भारत की देन ।।
पवित्र धरा बहती माँ गंगा
मन ज्यों हिमालय पर्वत विशाल
उन्मुक्त महासागर तीन दिशाएं
उर्वर मिट्टी आनंदित स्वभाव
पहचान भारत की भावनाएं
सर्वदा यहीं सब सिखलाते
हाँथ जोड़ अभिवादन करते
चरण स्पर्श आशीर्वाद बड़ों के
सभ्यता संस्कृति पुरानी
युगों युग की यहीं कहानी
आदर प्रेम सदा की बातें
भारत की पहचान बताते
धर्म कर्म योग ध्यान विचार
विज्ञान गणित चिकित्सा संस्कार
विश्व को भारत की भेंट
भारत की पहचान अनेक
Comments
Post a Comment